

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार
.jpg&w=3840&q=75)
Gold and Silver Rates: Gold and silver prices fell for the third consecutive day, with 24-carat prices in Delhi hovering around Rs 1.53 lakh. Find out the latest prices.
नई दिल्ली। देश में सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला शनिवार को लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। 7 फरवरी 2026 की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव घटकर 1,53,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं मुंबई में भी सोने की कीमत फिसलकर 1,53,700 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4,887.30 डॉलर प्रति औंस रहा।
सर्राफा बाजार के कारोबारियों के मुताबिक हाल ही में सोने की कीमतों में आई तेजी के बाद निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली और वैश्विक बाजार से मिले संकेतों के चलते दामों में नरमी देखने को मिल रही है। निवेशक फिलहाल बाजार के आगे के रुझानों को लेकर सतर्क नजर आ रहे हैं।
प्रमुख शहरों में आज का गोल्ड रेट
देश के प्रमुख शहरों में सोने के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,53,850 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,41,040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोना 1,40,890 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,53,700 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,410 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,40,890 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। वहीं अहमदाबाद और भोपाल में 24 कैरेट सोना 1,53,750 रुपये तथा 22 कैरेट सोना 1,40,940 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
साल के अंत तक बढ़ सकते हैं दाम
जेपी मॉर्गन की एक रिपोर्ट के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में साल के अंत तक सोने की कीमतें 6,300 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि सेंट्रल बैंकों और निवेशकों की मजबूत मांग इसकी बड़ी वजह हो सकती है। अनुमान है कि वर्ष 2026 में सेंट्रल बैंक करीब 800 टन सोने की खरीद कर सकते हैं।
चांदी में भी गिरावट जारी
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी जा रही है। 7 फरवरी की सुबह चांदी का भाव गिरकर 2,74,900 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। गौरतलब है कि 30 जनवरी को चांदी का भाव 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम से ऊपर पहुंच गया था। विदेशी बाजार में चांदी का हाजिर भाव 74 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है।
निर्मल बंग सिक्योरिटीज के कमोडिटीज रिसर्च हेड कुणाल शाह के अनुसार चांदी में तेजी का दौर फिलहाल खत्म हो चुका है। उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में चांदी में आने वाली तेजी का इस्तेमाल खरीदारी के बजाय मुनाफावसूली के लिए करना ज्यादा बेहतर रहेगा, क्योंकि बाजार में उतार-चढ़ाव का जोखिम अभी भी बना हुआ है।