

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार
.jpg&w=3840&q=75)
India-US interim trade agreement: Tariffs on Indian exports reduced, opening doors to a $30 trillion market
नई दिल्ली। भारत और अमेरिका ने बीते शुक्रवार को अंतरिम व्यापार समझौते (Interim Trade Agreement–ITA) का फ्रेमवर्क जारी किया, जिसे दोनों देशों के बीच व्यापक द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। इस समझौते के तहत भारतीय वस्तुओं पर अमेरिका का टैरिफ 50% से घटाकर 18% कर दिया गया है। इसके साथ ही रूस से तेल खरीद को लेकर भारत पर लगाया गया 25% अतिरिक्त टैक्स भी हटा लिया गया है।
संयुक्त बयान के अनुसार, यह फ्रेमवर्क 13 फरवरी 2025 से शुरू हुई भारत–अमेरिका BTA वार्ता को आगे बढ़ाएगा और इसे जल्द लागू किया जाएगा। समझौते में बाजार पहुंच बढ़ाने, सप्लाई चेन मजबूत करने और ट्रेड बैरियर कम करने पर विशेष जोर दिया गया है।
कॉमर्स मिनिस्टर पीयूष गोयल ने कहा कि यह डील भारतीय निर्यातकों के लिए करीब 30 ट्रिलियन डॉलर के अमेरिकी बाजार को खोलेगी। उनके मुताबिक, MSME, किसान, मछुआरे, महिलाएं और युवा उद्यमी इसके सबसे बड़े लाभार्थी होंगे, जबकि लाखों नए रोजगार सृजित होने की उम्मीद है।
नॉन-टैरिफ बाधाओं पर फोकस
दोनों देशों ने नॉन-टैरिफ बैरियर्स को दूर करने पर सहमति जताई है। भारत अमेरिकी मेडिकल डिवाइसेस और ICT उत्पादों के लिए रजिस्ट्रेशन, लाइसेंसिंग और टेस्टिंग प्रक्रियाओं को सरल और तेज करेगा। साथ ही, समझौता लागू होने के छह महीने के भीतर चुनिंदा क्षेत्रों में अमेरिकी स्टैंडर्ड्स और टेस्टिंग को मान्यता देने पर काम किया जाएगा, जिससे दोबारा जांच की जरूरत कम होगी।
500 अरब डॉलर की खरीद और कृषि सुरक्षा
भारत ने अगले पांच साल में अमेरिका से 500 अरब डॉलर के उत्पाद जैसे ऊर्जा, विमान, टेक्नोलॉजी, कीमती धातुएं और कोकिंग कोल खरीदने पर सहमति जताई है। वहीं, भारत ने अपने कृषि और डेयरी सेक्टर को पूरी तरह सुरक्षित रखते हुए मक्का, गेहूं, चावल, दूध और पोल्ट्री जैसे उत्पादों पर कोई टैरिफ रियायत नहीं दी है।
डिजिटल ट्रेड और टेक्नोलॉजी सहयोग
डिजिटल ट्रेड, ई-कॉमर्स, डेटा फ्लो और क्लाउड सेवाओं में आने वाली बाधाओं को हटाने पर भी सहमति बनी है। इससे भारतीय IT कंपनियों और स्टार्टअप्स को अमेरिकी बाजार में विस्तार का मौका मिलेगा, जबकि भारत के AI और डिजिटल इकोसिस्टम को भी मजबूती मिलेगी।