Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार
Golden boy Neeraj Chopra again created history, won gold in Ostrava Golden Spike
नई दिल्ली — भारत के जैवलिन स्टार नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने चेक गणराज्य में आयोजित ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक 2025 टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी श्रेष्ठता साबित की। नीरज ने तीसरे राउंड में 85.29 मीटर का भाला फेंककर अपने प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ दिया।
दक्षिण अफ्रीका के डोव स्मिट ने 84.12 मीटर के साथ रजत पदक हासिल किया, जबकि ग्रेनेडा के पीटर एंडर्सन ने 83.63 मीटर की थ्रो के साथ कांस्य पदक जीता।
पिछली बार छठे स्थान पर रहे थे नीरज
यह ओस्ट्रावा में नीरज की पहली गोल्डन स्पाइक प्रतियोगिता थी, हालांकि उन्होंने 2018 IAAF कॉन्टिनेंटल कप में यहां हिस्सा लिया था, जहां वह 80.24 मीटर की थ्रो के साथ छठे स्थान पर रहे थे। इस बार नीरज ने इतिहास रच दिया और यह दिखा दिया कि उन्होंने बीते वर्षों में कितनी प्रगति की है।
लगातार दूसरा गोल्ड
नीरज ने इससे पहले पेरिस डायमंड लीग 2025 में भी स्वर्ण पदक जीता था, जहां उन्होंने 88.16 मीटर की थ्रो के साथ जूलियन वेबर जैसे शीर्ष खिलाड़ियों को पीछे छोड़ा था। ओस्ट्रावा की जीत उनके इस सत्र की पांचवीं प्रतियोगिता में से दूसरी जीत है।
90 मीटर क्लब में शामिल
इस साल के अपने शुरुआती टूर्नामेंट, दोहा डायमंड लीग, में नीरज ने 90.23 मीटर की थ्रो के साथ पहली बार 90 मीटर की दूरी पार कर ली थी। यह उनकी पर्सनल बेस्ट थ्रो भी रही, हालांकि उस प्रतियोगिता में वह वेबर से पीछे रहे थे, जिन्होंने 91.06 मीटर फेंका था।
नीरज ने इस वर्ष की शुरुआत दक्षिण अफ्रीका के पोटचेफस्ट्रूम में एक इन्विटेशनल मीट से की थी, जहां उन्होंने 84.52 मीटर की थ्रो के साथ जीत दर्ज की थी। इसके बाद उन्होंने चोरज़ोव (पोलैंड) में जानूस कुसोसिन्स्की मेमोरियल में हिस्सा लिया और 84.14 मीटर के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे।