

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

sbl-energy-us-sanctions-clarification-sudan-exports
रायपुर । एसबीएल एनर्जी ने अमेरिका के ट्रेजरी डिपार्टमेंट द्वारा जारी प्रतिबंध के बारे में अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि वर्ष 2024 में नहीं वर्ष 2022 से आज तक मात्र 10 शिपमेन्ट के लगभग एक्सपोसिव सप्लाई किया है ।साथ ही यह भी साफ़ किया है कि कम्पनी कोई रक्षा उत्पाद का निर्माण नहीं करती है।
अमरीका ट्रेजरी के प्रतिबंध सम्बन्धी खबरों पर कम्पनी ने अपनी स्थिति को पारदर्शी तरीक़े से स्पष्ट किया है।आज यहाँ जारी बयान में कम्पनी का कहना है कि जैसा कि मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है। उस बारे में कम्पनी की ओर से जल्द ही अमरीका के ट्रेजरी डिपार्टमेन्ट के सामने तथ्यों , दस्तावेज़ों और सबूतों के साथ अपना पक्ष रखा जायेगा और प्रतिबंधों को हटाने के लिए अनुरोध किया जाएगा ।
कम्पनी ने रायपुर में जारी विज्ञप्ति में कहा कि एस.बी.एल. एनर्जी लिमिटेड, खनन और नागरिक निर्माण के लिए उपयोग किए जाने वाले औद्योगिक विस्फोटकों के अग्रणी निर्माताओं में से एक है, जिसे भारत सरकार द्वारा लाइसेंस प्राप्त है और कम्पनी, भारत में विभिन्न सरकारी कंपनियों, अन्य संस्थागत खनन कंपनियों और विदेशी देशों को औद्योगिक विस्फोटकों का विपणन और निर्यात करने में कार्यरत है। इन उत्पादों का उपयोग केवल नागरिक निर्माण और खदानों में किया जा सकता है और एस.बी.एल. एनर्जी कोई रक्षा उत्पाद नहीं बना रही है।
कम्पनी अपने औद्योगिक श्रेणी के उत्पादों का सूडान सहित 18 से अधिक देशों में निर्यात कर रही है। जिसके अंतर्गत भारत सरकार द्वारा बनायी गयी नीतियों और क़ानूनों के तहत् सभी प्रक्रियाओं, नियमों और विनियमों का पालन के साथ कार्य कर रही है ।हैं। साथ ही कम्पनी आयात करने वाले देशों के विनियमों का भी पूरी तरह से पालन करती है।
"Target Multiactivities Company Ltd" द्वारा दी गई मंजूरी के तहत सूडान को निर्यात के संबंध में सूडान सरकार और सूडान स्थित भारतीय दूतावास द्वारा सत्यापित अंतिम उपयोग प्रमाणपत्र प्रदान किया गया है। यह अंतिम उपयोग प्रमाणपत्र स्पष्ट रूप से बताता है कि उत्पादों का उपयोग नागरिक निर्माण और खनन के लिए किया जाता है।