

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Grand inauguration of Abies fish feed plant took place
राजनांदगांव। आईबी ग्रुप (IB Group) ने 16 फरवरी को सुखरी राजनांदगांव में ऑटोमैटिक एबीस फिश फीड प्लांट का भव्य लोकार्पण किया। यह भारत का पहला पूर्णतया स्वचालित फिश फीड प्लांट होगा। यह जलवायु अनुकूल फ्लोटिंग फिश फीड का उत्पादन करेगा। वहीं इस मौके पर केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री परशोत्तम रूपाला सहित जिला स्तर के अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।
राजनांदगांव छत्तीसगढ़ में स्थापित देश के इंटीग्रेटेड प्रोटीन लीडर आईबी ग्रुप पिछले 40 सालों से भारत में प्रोटीन पोषण पंहुचा रहा है। विश्वस्तरीय तकनीक से सामंजस्य बैठाते हुए आईबी ने अत्याधुनिक मशीनों से सुसज्जित प्लांट्स और रिसर्च लैब विकसित किए हैं। इससे हाई क्वालिटी लाइवस्टॉक फीड्स का उत्पादन हो रहा है। समृद्धि की ओर कदम बढ़ाते हुए भारतीय पशुधन उद्योग आत्मनिर्भर बन रहा हैं।

फिश फीड प्लांट के लोकार्पण के बाद केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, पीएम मोदी की मंशा की है कि जितना विकसित हमारा शहर हो उतना ही विकसित हमारा गांव भी बनें। इस कदम से भारत के 3 करोड़ फार्मर्स को लाभ हुआ है। बता दे की आईबी ग्रुप लाइव स्टॉक फीड उत्पादन में 40 वर्षों से देश के हर घर तक प्रोटीन पहुंच रहा है। इससे समृद्धि की ओर क़दम बढ़ाते हुए भारतीय पशुधन उद्योग आत्मनिर्भर बन रहा है। आईबी देश के विभिन्न राज्यों में 7 फीड प्लांट की स्थापना कर चुका है।
'गांव में रहकर गांव का विकास' की अपनी सोच के साथ आईबी ग्रुप ने राजनांदगांव के ग्राम सुखरी में हाइब्रिड माइक्रो पैलेट फिश फीड प्लांट की स्थापना की है। जिसकी उत्पादन क्षमता प्रतिदिन 600 मैट्रिक टन है। इस प्लांट के द्वारा देश में हाई क़्वालिटी मत्स्य आहार की मांग को पूरा किया जाएगा।

कार्यक्रम में मौजूद आईबी ग्रुप के डायरेक्टर जया आफरीन आलम ने कहा कि, वह भारत के पहले स्वचालित फिश फीड प्लांट के उद्घाटन की घोषणा करते हुए बहुत उत्साहित हैं। यह किसानों की आय बढ़ाने में सहायक होगा। उन्होंने आगे कहा कि आईबी उचित लागत पर हाई प्रोटीन किसानों को उपलब्ध कराना जारी रखेगा।
फिश फीड प्लांट के लोकार्पण में मौजूद सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि, वे आईबी और उनकी पूरी टीम को नए प्लांट की शुभकामनाएं देता हूं। राजनांदगांव को विश्व पटल में किसी ने पहचान दिलाई है तो वह आईबी ग्रुप ने दिलाई है।
यह भी पढ़े : Delhi Train Derail: दिल्ली में बड़ा ट्रेन हादसा, 8 बोगियां पटरी से उतरी
चमत्कार! अंतिम संस्कार से पहले जिंदा हुई महिला, कोरबा के डॉक्टर्स ने किया था मृत घोषित