

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh Weather: Heat wave intensifies in Chhattisgarh, with temperatures crossing 39°C in several districts.
रायपुर। मार्च की शुरुआत के साथ ही छत्तीसगढ़ में गर्मी का असर तेज होने लगा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है। India Meteorological Department (मौसम विभाग) के अनुसार अगले तीन दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है और प्रदेश में गर्मी का असर बना रहेगा।
दुर्ग और राजनांदगांव में 39°C पहुंचा पारा
मंगलवार को प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस दुर्ग और राजनांदगांव में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया।
प्रदेश में सक्रिय मौसम प्रणाली
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण झारखंड और उससे लगे उत्तरी छत्तीसगढ़ के ऊपर समुद्र तल से करीब 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके साथ ही इसी क्षेत्र से लेकर ओडिशा, विदर्भ और मराठवाड़ा तक करीब 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक द्रोणिका भी सक्रिय है।
आज मौसम रहेगा शुष्क
प्रदेश में बुधवार को भी मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने फिलहाल किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की है।
रायपुर में हल्की धुंध के आसार
राजधानी रायपुर में 11 मार्च को हल्की धुंध रहने की संभावना जताई गई है। यहां अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मार्च के दूसरे पखवाड़े में गर्मी का असर और बढ़ सकता है, इसलिए लोगों को धूप से बचाव और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी जा रही है।