

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

High-profile GST raid against gutka king Gurmukh
दुर्ग: हाई प्रोफाइल गुटका कारोबारी गुरमुख और उनके ‘सितार गुटका किंग’ ब्रांड के खिलाफ राज्य जीएसटी विभाग ने 317 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई पिछले पांच साल के जीएसटी आकलन के बाद की गई है।
जानकारी के अनुसार गुरमुख गनियारी स्थित अपनी फैक्ट्री में प्रतिबंधित तंबाकू युक्त गुटका बनाता था। मीठी सुपारी बनाने के नाम पर लाइसेंस लिया गया था, लेकिन देर रात फैक्ट्री में गुटका तैयार किया जाता था। पैकिंग और कच्चे माल की आपूर्ति अलग-अलग जगहों से की जाती थी, जबकि लेबर सप्लाई का काम बबलू के जिम्मे था।
जीएसटी और खाद्य विभाग ने मिलकर जुलाई 2025 में फैक्ट्री पर छापा मारा था। राज्य जीएसटी की यह कार्रवाई बड़े पैमाने पर कर वसूली और नियमों के उल्लंघन को रोकने के लिए महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।