

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

congress-protest-raipur-vidhan-sabha-gherao-17-march
रायपुर। प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बिजली दरों में बढ़ोतरी, धान खरीदी में वादाखिलाफी और गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस ने राज्य सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन करने का ऐलान किया है। 17 मार्च को प्रदेश कांग्रेस द्वारा विधानसभा घेराव किया जाएगा।
इस संबंध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सह सचिव एवं छत्तीसगढ़ सह प्रभारी Vijay Jangid ने रायपुर स्थित राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों और नेताओं की बैठक ली। बैठक में विधानसभा घेराव की तैयारियों और रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
कांग्रेस नेताओं ने बताया कि इस प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ के प्रभारी महासचिव Sachin Pilot भी शामिल होंगे। इसके साथ ही प्रदेश के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी विधानसभा घेराव में भाग लेंगे।
विधानसभा घेराव को सफल बनाने के लिए जिलेवार और विधानसभा स्तर पर प्रभारियों की नियुक्ति कर दी गई है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि राज्य में बढ़ती महंगाई, बिजली दरों में वृद्धि, धान खरीदी के वादों से पीछे हटने और गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों से आम जनता परेशान है।
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि यह आंदोलन राज्य में ‘डबल इंजन सरकार’ की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ है और जनता की आवाज को बुलंद करने के लिए किया जा रहा है।
बैठक में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष Dhanendra Sahu, पूर्व मंत्री Satyanarayan Sharma, पूर्व मंत्री Amitesh Shukla, पूर्व मंत्री एवं विधायक Umesh Patel, प्रभारी महामंत्री Malkeet Singh Gaidu, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता Rajendra Tiwari और Subodh Haritwal सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।