

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

cgpsc-superintendent-child-care-final-selection-2026
रायपुर: महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत अधीक्षक (बाल देखरेख संस्था) के 47 पदों के लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने अंतिम चयन सूची जारी कर दी है। इस सूची में आरक्षण और मेरिट का अनोखा गणित सामने आया है।
भर्ती नियमों के अनुसार पदों का वितरण इस प्रकार था:
अनारक्षित (General) – 20
ओबीसी – 6
अनुसूचित जाति (SC) – 6
अनुसूचित जनजाति (ST) – 15
लेकिन अंतिम चयन सूची में पदों का वितरण इस प्रकार हुआ:
ओबीसी – 20
अनारक्षित – 5
एससी – 7
एसटी – 15
सबसे रोचक तथ्य यह है कि अनारक्षित वर्ग की 20 सीटों में से केवल 5 पर ही सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी चयनित हुए, जबकि बड़ी संख्या में ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों ने मेरिट के आधार पर अनारक्षित कोटे की सीटें हासिल कीं। विशेषज्ञों के अनुसार, यदि किसी आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी अधिक अंक लाकर मेरिट में ऊपर आते हैं, तो उन्हें अनारक्षित कोटे में समायोजित किया जाता है।
इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 18 जनवरी 2026 को आयोजित की गई थी और परिणाम 6 फरवरी 2026 को जारी किया गया था। इसके बाद 10 और 11 मार्च 2026 को साक्षात्कार आयोजित किया गया। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के कुल अंकों के आधार पर 47 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया गया है।