

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

chhattisgarh-open-school-10th-12th-exam-schedule-2026
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल ने हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। इसके अनुसार, 12वीं की परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू होकर 8 अप्रैल तक चलेंगी, जबकि 10वीं की परीक्षाएं 17 मार्च से शुरू होकर 7 अप्रैल तक होंगी।
परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक आयोजित की जाएगी। छात्रों को परीक्षा केंद्र पर 8:30 बजे तक पहुंचना अनिवार्य है। उत्तर पुस्तिकाएं सुबह 8:35 बजे बांटी जाएंगी और पांच मिनट बाद प्रश्न पत्र वितरित किए जाएंगे। छात्रों को 8:45 बजे से 11:45 बजे तक उत्तर लिखने का समय मिलेगा।
ओपन स्कूल ने स्पष्ट किया है कि **शासन या स्थानीय अवकाश घोषित होने पर भी परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम अनुसार ही होंगी**। इस दौरान प्रायोगिक परीक्षाएं भी कराने का सुझाव दिया गया है।
हायर सेकेंडरी परीक्षा:
16 मार्च: हिन्दी
18 मार्च: रसायन
19 मार्च: भूगोल
23 मार्च: भौतिक
25 मार्च: गृह विज्ञान
27 मार्च: लेखांकन
28 मार्च: जीव विज्ञान
30 मार्च: गणित
1 अप्रैल: अंग्रेजी
4 अप्रैल: इतिहास
6 अप्रैल: वाणिज्य
7 अप्रैल: राजनीति
8 अप्रैल: अर्थशास्त्र
हाई स्कूल परीक्षा:
17 मार्च: हिन्दी
19 मार्च: मराठी
20 मार्च: विज्ञान
24 मार्च: गृह विज्ञान
25 मार्च: व्यवसाय अध्ययन
27 मार्च: गणित
30 मार्च: अंग्रेजी
2 अप्रैल: सामाजिक विज्ञान
4 अप्रैल: अर्थशास्त्र
6 अप्रैल: संस्कृत
7 अप्रैल: उर्दू
छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल ने हाई स्कूल और 12वीं परीक्षा का टाइम टेबल जारी