

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

CG Accident News: Horrific road accident in Kanker; 6 died, 3 critical in collision between two cars
कांकेर। कांकेर जिले में देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम नथिया के पास हुआ, जहां दो कारों के बीच आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई।
पुलिस के अनुसार, लखनपुरी निवासी एक आरक्षक का परिवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए कांकेर आया था। देर रात कार्यक्रम से लौटते समय उनकी कार की सामने से आ रही दूसरी कार से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें एक 7 साल का बच्चा भी शामिल है।
मृतकों में परिवार के सदस्य शामिल
इस हादसे में कुंती नेताम (50), शगुनदास नेताम (53), मकतुला नेताम (48), वंश नेताम (7), दीना यादव (40) और जहुरा जुर्री (50) की जान चली गई। बताया जा रहा है कि मृतकों में अधिकांश एक ही परिवार से जुड़े थे, जिससे पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
तीन लोग गंभीर रूप से घायल
हादसे में मुरहा उसेंडी (26), उदित जुर्री (26) और दूसरी कार का चालक विश्वजीत नेताम (25) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।