

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Horrific road accident in Keshkal... Bolero crashes into a tree; army soldier killed, 5 others critically injured.
केशकाल। छत्तीसगढ़ के केशकाल क्षेत्र में गट्टीपलना मोड़ के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दशहरा उत्सव देखने जा रही बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में सेना के जवान सुंदरलाल नेताम की मौत हो गई, जबकि एक अन्य सैन्य जवान समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बोलेरो में सवार सभी लोग ग्राम पल्ली के निवासी थे। वे रात करीब 10 बजे ग्राम पांडे आठगांव में आयोजित दशहरा उत्सव देखने जा रहे थे। इसी दौरान वाहन गट्टीपलना मोड़ के घुमावदार रास्ते पर पहुंचा, तभी चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। बोलेरो सड़क किनारे मौजूद बड़े पेड़ से जा भिड़ी।टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद बोलेरो में सवार लोग अंदर फंस गए और कई को गंभीर चोटें आईं।
इस दुर्घटना में सेना के जवान सुंदरलाल नेताम की मौके पर ही मौत हो गई। उनके निधन की खबर मिलने के बाद गृहग्राम पल्ली समेत पूरे केशकाल क्षेत्र में शोक का माहौल है।हादसे में सेना के एक अन्य जवान मनीष नेताम सहित चार ग्रामीण भी घायल हुए है। सभी घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से बचाव दल ने क्षतिग्रस्त बोलेरो में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी घायलों को उपचार के लिए फरसगांव अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की टीम उनका इलाज कर रही है।पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और वाहन चालक का नियंत्रण कैसे बिगड़ा, इसकी पड़ताल की जा रही है।