

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Uproar in Gurugram following a road confrontation; car driver hits a female motorcyclist.
गुरुग्राम। गोल्फ कोर्स रोड पर कार और बाइक के बीच टक्कर के बाद विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक कार चालक ने पहले बाइक सवार महिला को रोकने की कोशिश की और इसके बाद उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के चलते महिला सड़क पर गिर गई और बाइक कुछ दूरी तक घिसटती चली गई। घटना में महिला को मामूली चोटें आई हैं।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामला चर्चा में आया। वीडियो में कार चालक और महिला के बीच सड़क पर बहस होती दिखाई दे रही है। आरोप है कि बातचीत के दौरान कार चालक ने महिला को बाइक रोकने के लिए कहा। महिला के नहीं रुकने पर उसने ओवरटेक करते हुए बाइक को टक्कर मार दी।
बताया गया कि महिला दिल्ली की रहने वाली है और रविवार को अपनी बाइक पर गोल्फ कोर्स रोड से जा रही थी। इसी दौरान सफेद रंग की सियाज कार उसके पास पहुंची। कार में सवार लोगों ने महिला के साथ कथित तौर पर बदसलूकी शुरू कर दी।महिला ने घटना का वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए दावा किया कि वह रविवार को अप्रिलिया आरएस 457 स्पोर्ट्स बाइक पर अपने बाइकिंग ग्रुप के साथ निकली थी। इसी दौरान कार सवार उसके करीब आया और विवाद की स्थिति बन गई।
वायरल वीडियो में कार चालक का चेहरा कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार आरोपी की पहचान बाद में बाउंसी बिल्डर के नाम से सामने आई। घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की हैं। महिला के अनुसार उसने सेफ्टी गियर पहन रखा था, जिसके कारण उसे गंभीर चोट नहीं लगी। इसके बावजूद सड़क पर वाहन से टक्कर मारने की घटना ने सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अब वायरल वीडियो, प्रत्यक्षदर्शियों और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।