

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Husband's cruelty over suspicion of character: Wife's head shaved and forced to drink urine; arrested.
कोरिया। कोरिया जिले के पटना कोतवाली थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति ने चरित्र शंका के चलते अपनी पत्नी के साथ अमानवीय व्यवहार की सारी हदें पार कर दीं। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, सूरजपुर जिले के ग्राम रुनियाडीह निवासी जितेंद्र और तारा बाई ने वर्ष 2006 में प्रेम विवाह किया था। दोनों के चार बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। इसी कारण तारा बाई पिछले एक वर्ष से अपने पति से अलग पांडवपारा में रिश्तेदार रमेश के घर रह रही थी।
पुलिस के अनुसार, 14 जून को आरोपी पति जितेंद्र पांडवपारा स्थित काटकोना गांव पहुंचा। वहां उसने पत्नी के चरित्र पर संदेह जताते हुए उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। इसके बाद उसने महिला का जबरन मुंडन कर दिया और उसके चेहरे पर कालिख पोत दी।
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि पति ने उसे जबरन बच्चे का पेशाब भी पिलाया। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। महिला ने पति पर लंबे समय से मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना देने के भी आरोप लगाए हैं।
वहीं आरोपी जितेंद्र का दावा है कि उसकी पत्नी पहले अपने जीजा और बाद में भांजे के साथ घर छोड़कर चली गई थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। हालांकि पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पटना थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 167/26 दर्ज किया है। आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 185, 115(2), 296, 351(2) और 125 के तहत मामला कायम किया गया है।

पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।