

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Big news: IAS Ravi Mittal appointed as Deputy Secretary in PMO, Centre issues order
नई दिल्ली। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में उप सचिव पद पर नियुक्त करने का आदेश जारी किया है। यह नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से चार वर्ष की अवधि या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, के लिए प्रभावी रहेगी।
कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने दी मंजूरी
जारी आदेश के अनुसार, मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) ने छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल की इस नियुक्ति को मंजूरी दी है। वे वर्तमान में राज्य कैडर में कार्यरत हैं।
छत्तीसगढ़ में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं
रवि मित्तल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिले में कलेक्टर के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा वे पिछले करीब डेढ़ साल से जनसंपर्क आयुक्त के रूप में कार्यरत हैं।
PMO में अहम जिम्मेदारी
प्रधानमंत्री कार्यालय में उप सचिव के रूप में उनकी नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस पद पर वे केंद्र सरकार की नीतियों और प्रशासनिक कार्यों में अहम भूमिका निभाएंगे।
