

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

IBPS announces recruitment for 7,460 officers; a golden opportunity for a job in a government bank- apply by July 21.
नई दिल्ली। सरकारी बैंक में अधिकारी बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) ने वर्ष 2027-28 के लिए प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ) और स्पेशलिस्ट ऑफिसर (एसओ) के कुल 7460 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, केनरा बैंक, बैंक ऑफ इंडिया समेत कई प्रमुख सरकारी बैंकों में नियुक्तियां की जाएंगी।आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 21 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पीओ पद के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना अनिवार्य है। वहीं स्पेशलिस्ट ऑफिसर के लिए संबंधित विषय में चार वर्षीय डिग्री या स्नातकोत्तर योग्यता जरूरी होगी। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 20 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन शुल्क 850 रुपये निर्धारित किया गया है।
प्रोबेशनरी ऑफिसर के 6715 पदों में सबसे अधिक 1900 पद बैंक ऑफ बड़ौदा में हैं। इसके बाद केनरा बैंक में 1500, बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 1100, इंडियन ओवरसीज बैंक में 550, पंजाब नेशनल बैंक में 504, बैंक ऑफ इंडिया और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 500-500 तथा पंजाब एंड सिंध बैंक में 161 पदों पर भर्ती होगी।स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 745 पदों में आईटी ऑफिसर के 301, एग्रीकल्चरल फील्ड ऑफिसर के 190, लॉ ऑफिसर के 105, राजभाषा अधिकारी के 89 और एचआर या पर्सनल ऑफिसर के 60 पद शामिल हैं।
इस भर्ती में परीक्षा और चयन प्रक्रिया में कई अहम बदलाव किए गए हैं।पहला बदलाव पीओ मेन्स परीक्षा के पैटर्न में किया गया है। कुल अंक और परीक्षा अवधि पहले की तरह ही रहेगी, लेकिन ऑब्जेक्टिव प्रश्नों की संख्या बढ़ा दी गई है। जनरल और बैंकिंग अवेयरनेस सेक्शन में अब डिजिटल फाइनेंस और आरबीआई के सर्कुलर से जुड़े प्रश्न भी पूछे जाएंगे। अंग्रेजी सेक्शन के अंक घटाए गए हैं, जबकि प्रश्नों की संख्या बढ़ाई गई है।
दूसरा बदलाव डिस्क्रिप्टिव परीक्षा में किया गया है। अब पत्र लेखन को हटाकर उसकी जगह एक निबंध और एक कॉम्प्रिहेंशन आधारित प्रश्न शामिल किया गया है।तीसरा बड़ा बदलाव यह है कि अब मेन्स और इंटरव्यू के बीच अनिवार्य पर्सनैलिटी टेस्ट होगा। इसके अंक अंतिम मेरिट में नहीं जुड़ेंगे, लेकिन इसमें शामिल होना सभी उम्मीदवारों के लिए जरूरी होगा। अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थी इंटरव्यू में शामिल नहीं हो सकेंगे।चौथा बदलाव आवेदन प्रक्रिया में किया गया है। अब फॉर्म भरते समय लाइव फोटो कैप्चर करना अनिवार्य होगा। दस्तावेज सत्यापन के लिए डिजीलॉकर की सुविधा जोड़ी गई है। आवेदन की अंतिम तिथि के बाद दो दिन की एडिट विंडो भी उपलब्ध रहेगी।
पीओ और एसओ दोनों पदों की प्रारंभिक परीक्षा अगस्त में आयोजित की जाएगी। पीओ की मेन्स परीक्षा अक्टूबर में होगी, जबकि एसओ की मेन्स परीक्षा नवंबर में आयोजित की जाएगी। इंटरव्यू नवंबर या दिसंबर में होने की संभावना है।
पीओ की प्रारंभिक परीक्षा 100 अंकों की होगी, जबकि मेन्स परीक्षा कुल 225 अंकों की रहेगी। इसमें ऑब्जेक्टिव और डिस्क्रिप्टिव दोनों पेपर शामिल होंगे।स्पेशलिस्ट ऑफिसर की प्रारंभिक परीक्षा 125 अंकों की होगी। मेन्स परीक्षा पद के अनुसार 200 या 225 अंकों की होगी।दोनों परीक्षाओं की ऑब्जेक्टिव परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग लागू रहेगी। प्रत्येक गलत उत्तर पर एक चौथाई अंक काटे जाएंगे। प्रारंभिक परीक्षा और पर्सनैलिटी टेस्ट केवल क्वालिफाइंग होंगे। अंतिम मेरिट केवल मेन्स परीक्षा और इंटरव्यू के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी, जिसमें मेन्स का वेटेज 80 प्रतिशत और इंटरव्यू का 20 प्रतिशत रहेगा।
रायपुर : आयुष विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026 के पीएचडी कार्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 30 जुलाई 2026 तक प्रवेश संबंधी सभी औपचारिकताएं पूरी कर सकेंगे।विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चयनित अभ्यर्थियों को तय समय सीमा के भीतर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। शोध कार्य से जुड़ी आवश्यक जानकारी और अन्य औपचारिकताओं के लिए अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय कार्यालय से संपर्क करने की सलाह दी गई है।