

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Major shift in Char Dham Yatra: Badrinath overtook Kedarnath in just 20 days.
देहरादून। चारधाम यात्रा के दौरान महज 20 दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या का पूरा गणित बदल गया है। मई के आखिर तक जहां केदारनाथ धाम सबसे अधिक श्रद्धालुओं वाला धाम बना हुआ था, वहीं जून के अंत तक बद्रीनाथ ने जबरदस्त बढ़त हासिल करते हुए केदारनाथ को पीछे छोड़ दिया।23 अप्रैल से शुरू हुई चारधाम यात्रा के 30 जून तक के आंकड़ों के अनुसार बद्रीनाथ धाम में 13 लाख 92 हजार 584 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। वहीं केदारनाथ धाम में अब तक 13 लाख 68 हजार 170 श्रद्धालु पहुंचे हैं। इस तरह बद्रीनाथ करीब 24 हजार श्रद्धालुओं की बढ़त के साथ पहले स्थान पर पहुंच गया है।
31 मई तक स्थिति बिल्कुल अलग थी। उस समय केदारनाथ धाम में प्रतिदिन 25 से 28 हजार श्रद्धालु पहुंच रहे थे, जबकि बद्रीनाथ में रोजाना 15 से 18 हजार श्रद्धालु दर्शन कर रहे थे। इसी वजह से केदारनाथ लगभग दो लाख श्रद्धालुओं की बढ़त बनाए हुए था।लेकिन जून के तीसरे सप्ताह से बद्रीनाथ आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ने लगी। नतीजतन कुछ ही दिनों में दोनों धामों के बीच का अंतर खत्म हो गया और जून के अंत तक बद्रीनाथ सबसे आगे निकल गया।
बद्रीनाथ धाम में वर्ष 2022 में 17 लाख 63 हजार 549 श्रद्धालु पहुंचे थे। वर्ष 2023 में यह संख्या बढ़कर 18 लाख 39 हजार 591 हो गई थी। वर्ष 2024 में 14 लाख 35 हजार 341 और वर्ष 2025 में 16 लाख 60 हजार 224 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे। वर्ष 2026 में 30 जून तक ही 13 लाख 92 हजार 584 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं, जिससे इस बार भी रिकॉर्ड संख्या की संभावना जताई जा रही है।