

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

IPL betting racket mastermind Babu Khemani arrested; he was running a large network through the '3 Stumps' website.
रायपुर। ऑनलाइन सट्टेबाजी की दुनिया में सक्रिय एक बड़े नाम बाबू खेमानी को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी मुंबई से की गई, जहां से वह कथित रूप से आईपीएल मैचों पर आधारित ‘3 STUMPS’ नाम की वेबसाइट के जरिए एक बड़े सट्टा नेटवर्क का संचालन कर रहा था।
महादेव ऐप की तर्ज पर खड़ा किया नेटवर्क
पुलिस के मुताबिक, बाबू खेमानी ने यह पूरा नेटवर्क महादेव सट्टा ऐप की तर्ज पर तैयार किया था, जो देश के कई हिस्सों में फैला हुआ था। मुंबई और भुवनेश्वर में किराए के ठिकानों से बैठकर वह इस अवैध कारोबार को ऑपरेट कर रहा था, जहां से लाखों-करोड़ों रुपये का लेन-देन किया जा रहा था।
क्राइम ब्रांच की कार्रवाई से खुला राज
मामले का खुलासा तब हुआ जब क्राइम ब्रांच ने हाल ही में 20 सटोरियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान सभी आरोपियों ने बाबू खेमानी का नाम लिया। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी निगरानी के जरिए उसकी लोकेशन ट्रैक की और मुंबई में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पहले भी रहा है पुलिस के रडार पर
पुलिस ने बताया कि, बाबू खेमानी पहले भी सट्टा गतिविधियों को लेकर जांच एजेंसियों के निशाने पर रहा है और उस पर कार्रवाई हो चुकी है। बावजूद इसके, वह दोबारा सक्रिय होकर बड़े स्तर पर नेटवर्क चला रहा था।
जांच में खुल सकते हैं और बड़े नाम
इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस को उम्मीद है कि ऑनलाइन सट्टेबाजी के इस नेटवर्क से जुड़े कई और बड़े नाम सामने आ सकते हैं। फिलहाल पुलिस पूरे रैकेट की गहन जांच में जुटी हुई है और वित्तीय लेन-देन के स्रोतों को खंगाल रही है।