

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

CG News: Important meeting of Chhattisgarh cabinet begins, many big decisions may be approved.
रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में कई अहम निर्णय लिए जाएंगे।
विशेष विधानसभा सत्र की तैयारियों पर मंथन
सूत्रों के अनुसार, 30 अप्रैल को प्रस्तावित विधानसभा के विशेष सत्र की तैयारियों को लेकर कैबिनेट में विस्तृत चर्चा की जाएगी। सरकार इस सत्र के एजेंडे और रणनीति को अंतिम रूप देने की दिशा में कदम बढ़ा सकती है।
महिला आरक्षण विधेयक पर रणनीति तैयार
बैठक में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर भी महत्वपूर्ण विचार-विमर्श होगा। विपक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाने की रणनीति पर चर्चा की जाएगी, और इसके प्रारूप को कैबिनेट से मंजूरी मिल सकती है।
खरीफ सीजन 2026 की तैयारियों की समीक्षा
कैबिनेट बैठक में खरीफ सीजन 2026 की तैयारियों का भी जायजा लिया जाएगा। किसानों को समय पर खाद और बीज उपलब्ध कराने के लिए योजनाओं की समीक्षा की जाएगी, ताकि खेती से जुड़ी समस्याओं को कम किया जा सके।
पेट्रोल-डीजल आपूर्ति पर रहेगा विशेष फोकस
प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए भी कैबिनेट में चर्चा होगी। सरकार इस दिशा में आवश्यक कदम उठाने पर विचार कर सकती है।