

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

CG News: Two minors gang-raped in Surguja; girls returning from wedding surrounded by 12 youths
सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। सीतापुर थाना क्षेत्र में शादी समारोह से लौट रही दो नाबालिग लड़कियों के साथ कथित तौर पर गैंगरेप किया गया। वारदात 24 अप्रैल की रात की बताई जा रही है। पीड़िताओं में एक की उम्र 13 वर्ष है, जबकि दूसरी की उम्र 15 वर्ष से कम बताई गई है।
शादी से लौट रही थीं चार सहेलियां
जानकारी के मुताबिक, गांव की चार सहेलियां दूसरे मोहल्ले में आयोजित शादी समारोह से रात करीब 10 बजे अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार करीब 12 युवकों ने रास्ते में उन्हें घेर लिया और जबरन पकड़ने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि एक लड़की मौके से भागने में सफल रही, जबकि दूसरी लड़की को आरोपी बाइक पर बैठाकर ले जाने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान उसने बाइक से कूदकर खुद को बचा लिया।
दो नाबालिगों को पकड़कर अलग-अलग जगह ले गए आरोपी
आरोपियों ने बाकी दो नाबालिग लड़कियों को पकड़ लिया और उन्हें अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोप है कि एक लड़की के साथ हाईस्कूल मैदान के पास तीन युवकों ने गैंगरेप किया, जबकि दूसरी को खेत में ले जाकर चार आरोपियों ने दरिंदगी की। घटना के बाद दोनों पीड़िताएं देर रात करीब डेढ़ बजे घर पहुंचीं और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।
शिकायत के बाद पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल
परिजनों ने 25 अप्रैल की शाम पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन आरोप है कि शुरुआत में पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। अगले दिन पीड़िताओं का मेडिकल परीक्षण कराया गया और एफआईआर दर्ज की गई।
पुलिस ने एक मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 70 (2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4(2), 5 (जी) एवं 6 के तहत मामला दर्ज किया है। हालांकि, परिजनों का आरोप है कि दूसरे मामले में अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।
जांच में जुटी पुलिस
25 अप्रैल की शाम पीड़ित पक्ष ने मामले की शिकायत पुलिस से की, लेकिन आरोप है कि तत्काल कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद अगले दिन पुलिस ने पीड़िताओं का मेडिकल परीक्षण (एमएलसी) कराया और एफआईआर दर्ज की। एक मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 70(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4(2), 5(जी) और 6 के तहत केस दर्ज किया गया है। वहीं, दूसरे मामले में अब तक एफआईआर दर्ज नहीं होने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।