

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Important news for railway passengers: Several trains cancelled and some diverted due to work at Bagdihi station.
रायपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के बागडिही स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग और बागडिही-झारसुगुड़ा के बीच चौथी रेल लाइन की कमीशनिंग का कार्य किया जा रहा है। इसके चलते इस रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई ट्रेनों को निर्धारित तिथियों पर रद्द करने तथा कुछ ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया है।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस 1 नवंबर से 3 नवंबर तक रद्द रहेगी। इस अवधि में यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों को अपनी यात्रा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने की सलाह दी गई है।
रेलवे के अनुसार निम्न ट्रेनों को भी अलग-अलग तिथियों में रद्द किया जाएगा :-
मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस - 31 अक्टूबर
सूरत-मालदा टाउन एक्सप्रेस - 2 नवंबर
तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस - 2 नवंबर
रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस - 5 नवंबर
पुरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस 2 नवंबर को अपने निर्धारित मार्ग के बजाय कटक–संबलपुर सिटी–झारसुगुड़ा रोड–ईब होकर चलेगी।
इसी तरह योग नगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस भी निर्धारित मार्ग में बदलाव के साथ ईब–झारसुगुड़ा रोड–संबलपुर सिटी–कटक होकर संचालित होगी।
रेलवे अधोसंरचना से जुड़े इस कार्य के कारण प्रभावित अवधि में ट्रेनों के समय और मार्ग में बदलाव हो सकता है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के परिचालन की स्थिति की जानकारी अवश्य जांच लें, ताकि स्टेशन पहुंचने के बाद किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।