

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

India-Pakistan match cancelled: There will be no great match in the World Championship of Legends
भारत-पाकिस्तान मैच से जुड़ी इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। वर्ल्ड चैंपियन ऑफ लीजेंड्स में 20 जुलाई को होने वाला भारत पाकिस्तान का मैच रद्द हो गया है। भारतीय खिलाड़ियों के इंकार की वजह से या फैसला लिया गया है। बताया जा रहा है कि भारतीय खिलाड़ियों ने पहलगाम आतंकी हमले को देखते हुए पाकिस्तान के साथ मैच खेलने से इनकार कर दिया था।
बता दे की 20 जुलाई को वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स प्रतियोगिता में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेले जाना था। इस खबर के सामने आते ही देश भर में भारतीय खिलाड़ियों की फैंस आलोचना कर रहे थे। इसी बीच इस क्रिकेट मैच में हिस्सा लेने वाले पांच भारतीय खिलाड़ियों ने खेलने से इनकार कर दिया और अपना नाम वापस ले लिया था। जिस कारण इस मैच को रद्द करना पड़ा। यह मैच एजबेस्टन स्टेडियम पर होना था। मैच रद्द होने की जानकारी एजबेस्टन स्टेडियम और डब्लू सी एल के एक्स हैडल पर दी गई है।
एजबेस्टन स्टेडियम ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि WCL के इवेंट ऑर्गेनाइजर ने कन्फर्म किया है कि 20 जुलाई को होने वाला भारत-पाकिस्तान मैच रद्द हो गया है। उसने फैंस से अपील भी की है कि वो इस मैच को देखने के लिए स्टेडियम ना आएं। इतना ही नहीं एजबेस्टन स्टेडियम ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि सभी फैंस को उनका पूरा पैसा वापस किया जाएगा।
इंडिया चैंपियनशिप ने 2025 के लिए 15 खिलाड़ियों का सेलेक्शन किया था। लेकिन उनमें से पांच खिलाड़ियों के पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले खेलने से इनकार करने के बाद इस मैच के रद्द होने के आसार पहले ही बन गए थे। जिस पर बाद में मोहर लगा दी गई। पांच खिलाड़ियों का पाकिस्तान के खिलाफ मैच से नाम वापस लेने का मतलब था भारत अपनी प्लेइंग इलेवन नहीं बन पाता, जिन पांच खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने के बहिष्कार किया है, उनमें हरभजन सिंह, सुरेश रैना, इरफान पठान, यूसुफ पठान और शिखर धवन शामिल है।