

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Team India jersey arrives at his home; tears of joy well up in 15-year-old Vaibhav Suryavanshi's eyes.
नई दिल्ली। आगामी टी20 दौरे के लिए भारतीय टीम आयरलैंड पहुंच गई है। इस दौरान 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को पहली बार भारतीय सीनियर टीम की आधिकारिक जर्सी मिली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में वैभव अपने नाम की जर्सी पाकर भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि जिस दिन उन्होंने पहली बार क्रिकेट मैदान पर कदम रखा था, उसी दिन से भारतीय टीम की जर्सी पहनना उनका सबसे बड़ा सपना था और अब वह सपना साकार हो गया है।
वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 श्रृंखला के लिए भारतीय टीम में जगह मिली है। माना जा रहा है कि वह 26 जून को आयरलैंड के खिलाफ पहले मुकाबले में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण कर सकते हैं।
अगर वैभव पहले टी20 मैच में डेब्यू करते हैं तो वह भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन जाएंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है, जिन्होंने 16 साल 205 दिन की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था।
इस बीच ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी जांघ की चोट के कारण आयरलैंड और इंग्लैंड दोनों दौरों से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह मुंबई के युवा पेस बॉलिंग ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया है।
सूर्यांश शेडगे ने घरेलू क्रिकेट, आईपीएल और हाल ही में इंडिया-ए के लिए शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया। ट्राई सीरीज के पांच मुकाबलों में उन्होंने 147 रन बनाने के साथ दो विकेट भी हासिल किए, जिसके बाद उन्हें भारतीय सीनियर टीम में पहला अवसर मिला है।