

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

India's daughters' golden performance at the Asian Games is a moment of pride for the nation: Chief Minister Vishnu Deo Sai
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एशियन गेम्स-2026 में भारतीय महिला खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन और स्वर्णिम उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महिला ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में एशियन रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीतने वाली नीरू ढांडा को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नीरू ढांडा की यह ऐतिहासिक उपलब्धि पूरे देश के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने अपनी प्रतिभा, कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प से अंतरराष्ट्रीय खेल पटल पर भारत का मान बढ़ाया है।
मुख्यमंत्री ने एशियन गेम्स की 4×400 मीटर महिला रिले स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम की सदस्य किरण पहल, पूवम्मा मचेत्तिरा, प्राची और विथ्या रामराज को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारतीय बेटियों ने बेहतरीन तालमेल, गति और खेल कौशल के दम पर स्वर्ण पदक जीतकर तिरंगे का गौरव बढ़ाया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एशियन गेम्स में भारत की बेटियों का यह स्वर्णिम प्रदर्शन उनके असीम सामर्थ्य और आत्मविश्वास को दर्शाता है। भारतीय महिला खिलाड़ी अलग-अलग खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाकर देश को लगातार गौरवान्वित कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों की उपलब्धियां देश की युवा पीढ़ी, विशेषकर बेटियों को खेल के क्षेत्र में बड़े सपने देखने और उन्हें मेहनत व लगन से साकार करने की प्रेरणा देंगी।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे आने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से भारत का गौरव बढ़ाती रहेंगी।