

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

India shines at the Asian Games, bagging a total of 64 medals, including silvers in sailing and Greco-Roman wrestling.
जापान के आइची नागोया में चल रहे 20वें एशियाई खेलों में गुरुवार को भारत ने सेलिंग और ग्रीको रोमन कुश्ती में रजत पदक जीते तो पुरुष क्रिकेट और हॉकी टीमों ने स्वर्ण पदक मुकाबले में अपनी जगह बनाई। क्रिकेट की बात करें, तो श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली भारतीय टीम ने कम मैच अभ्यास के बावजूद शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने पहले 7 विकेट पर 167 रन का मजबूत स्कोर बनाया और फिर श्रीलंका को सिर्फ 45 रन पर समेटकर 124 रन से जीत दर्ज कर ली। ईशान किशन ने 46 गेंदों पर नाबाद 80 रन बनाए, जबकि जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट लिए। भारत अब फाइनल में पाकिस्तान से भिड़ेगा। हॉकी की अगर बात करें, तो गत चैंपियन भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर हॉकी के फाइनल में प्रवेश किया। हरमनप्रीत सिंह ने दो पोल्टी कॉर्नर को गोल में बदला और सुखजीत सिंह ने एक मैदानी गोल किया। पाकिस्तान ने तीन गोल करके मुकाबला बराबरी पर ला दिया था, लेकिन मैच खत्म होने से सिर्फ 45 सेकेंड पहले अभिषेक ने निर्णायक गोल कर भारत को जीत दिला दी। वहीं कंपाउंड व्यक्तिगत तीरंदाजी में गणेश मणिरत्मन ने कांस्य पदक जीता। गुरुवार तक भारत के खाते में कुल 64 पदक आ गए हैं, जिनमें 10 स्वर्ण, 22 रजत और 32 कांस्य पदक शामिल हैं। भारत पदक तालिका में अभी आठवें स्थान पर बना हुआ है।
केरलम के दो चचेरे भाईयों प्रिंस कुरिसिंकल नोबल और मनु फ्रांसिस ने सेलिंग की पुरुष स्किफ स्पर्धा में रजत पदक जीतकर भारत को इन खेलों का पहला पदक दियाया। दोनों भाईयों ने नौ रेस में से एक में जीत और तीन में दूसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा महिला स्किफ में हर्षिता तोमर और शीतल वर्मा ने कांस्य पदक हासिल किया। वहीं, ग्रीको-रोमन कुश्ती के 97 किलोग्राम वर्ग में नितेश सिवाच ने रजत पदक जीता। 1962 के बाद फाइनल में जगह बनाने वाले वे पहले ग्रीको रोमन पहलवान बने।