

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

illegal mineral transportation sand stone 6 tractors seized gpm chhattisgarh
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ खनिज विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर विजय दयाराम के. के निर्देश पर खनिज विभाग के उड़नदस्ता दल ने विभिन्न क्षेत्रों में जांच अभियान चलाकर रेत और पत्थर का अवैध परिवहन करते हुए 6 ट्रैक्टर वाहनों को जब्त किया है।
खनिज विभाग के अनुसार, बस्ती-बगरा क्षेत्र में रेत से भरे 4 ट्रैक्टर पकड़े गए। कार्रवाई के बाद इन वाहनों को सुरक्षार्थ कोडगार चौकी में रखा गया है। वहीं सारबहरा क्षेत्र में पत्थर से भरे एक ट्रैक्टर और अंडी क्षेत्र में रेत से भरे एक ट्रैक्टर को भी जब्त किया गया। इन दोनों वाहनों को सुरक्षार्थ अमरपुर पुलिस लाइन में रखा गया है।

वाहन मालिकों पर होगी नियमानुसार कार्रवाई
विभाग ने जब्त किए गए सभी वाहनों के संबंधित मालिकों के खिलाफ खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रकरणों में निर्धारित अर्थदंड या समझौता राशि खनिज मद में जमा कराए जाने के बाद नियमानुसार वाहनों को मुक्त किया जाएगा।
अवैध खनिज गतिविधियों पर लगातार नजर
कलेक्टर विजय दयाराम के. ने खनिज विभाग को जिले में अवैध खनिज गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। विभागीय अमले को नियमित रूप से क्षेत्रों में जांच करने तथा अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के मामलों में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।
इसके अलावा सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों को भी गंभीरता से लेते हुए उनकी गुणवत्तापूर्ण जांच और समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए गए हैं।
खनिज विभाग की इस कार्रवाई से जिले में अवैध रूप से रेत और पत्थर के परिवहन में लगे लोगों पर कार्रवाई का सिलसिला आगे भी जारी रहने के संकेत मिले हैं।