

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

India to strengthen its foothold in the Pacific region; PM Modi to embark on a three-nation tour.
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 6 से 11 जुलाई 2026 तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की छह दिवसीय यात्रा पर रहेंगे। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को इस बहुप्रतीक्षित दौरे की जानकारी दी। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत की रणनीतिक भूमिका को मजबूत करने की दिशा में इस यात्रा को बेहद अहम माना जा रहा है।
इस दौरे से पहले प्रधानमंत्री मोदी जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची के साथ शिखर सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे। इसके बाद प्रशांत क्षेत्र के तीन प्रमुख देशों की उनकी यात्रा भारत की सक्रिय कूटनीति और क्षेत्रीय साझेदारी को नई गति देने वाली मानी जा रही है।
प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा, आर्थिक सहयोग, आपूर्ति श्रृंखला (सप्लाई चेन) को मजबूत करना और नई तकनीकों में साझेदारी को विस्तार देना है। भारत इन देशों के साथ मिलकर क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखने और वैश्विक चुनौतियों का सामूहिक रूप से सामना करने की रणनीति पर काम कर रहा है।
इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के साथ भारत के व्यापारिक और निवेश संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं। यात्रा के दौरान द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने, महत्वपूर्ण खनिजों, ऊर्जा सुरक्षा, डिजिटल तकनीक, रक्षा सहयोग और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में नए समझौतों पर भी चर्चा होने की संभावना है।
न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने भी प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा की पुष्टि की है। माना जा रहा है कि दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग, कृषि, शिक्षा और निवेश से जुड़े मुद्दों पर महत्वपूर्ण वार्ता होगी।