

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Indian men's hockey team defeated Korea and won the Asia Cup title
नई दिल्ली। भारत एक बार फिर एशिया का चैंपियन बन गया है! कप्तान हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशिया कप 2025 के फाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन साउथ कोरिया को 4-1 से करारी शिकस्त दी और आठ साल के लंबे इंतजार को खत्म करते हुए चौथी बार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया।
इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने FIH हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए भी सीधा क्वालिफिकेशन हासिल कर लिया है, जो नीदरलैंड और बेल्जियम की संयुक्त मेज़बानी में खेला जाएगा।
भारतीय टीम की जीत पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुभकामनाएं दी हैं उन्होंने अपने ऑफिशियल एक अकाउंट पर लिखा है, चक दे इंडिया
एशिया कप हॉकी 2025 के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए डिफेंडिंग चैंपियन दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर एशिया कप अपने नाम करने पर भारतीय हॉकी टीम को हार्दिक बधाई।
यह जीत खिलाड़ियों की मेहनत, लगन और देशप्रेम का प्रतीक है। इस शानदार प्रदर्शन से टीम इंडिया ने हॉकी विश्व कप 2026 में भी क्वालीफाई कर लिया है।
हर भारतवासी के लिए यह गर्व का क्षण और नई पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है।
टीम इंडिया को पुनः हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
राजगीर के बहुप्रतीक्षित हॉकी स्टेडियम में हुए इस ऐतिहासिक फाइनल में टीम इंडिया ने शुरुआत से ही कोरियाई टीम पर दबदबा बना लिया। पहले ही मिनट में सुखजीत सिंह के गोल से भारत ने 1-0 की बढ़त बनाई। इसके बाद दिलप्रीत सिंह ने दो शानदार गोल (28वें और 45वें मिनट में) कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। अंत में अमित रोहिदास ने 50वें मिनट में गोल कर जीत पर अंतिम मुहर लगा दी। कोरिया की ओर से एकमात्र गोल 57वें मिनट में आया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
कोच क्रेग फुल्टन के मार्गदर्शन में भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन किया। पूल स्टेज में भारत ने तीनों मुकाबले जीते। सुपर-4 में दो जीत और एक ड्रॉ के साथ फाइनल में जगह बनाई। दिलचस्प बात यह है कि सुपर-4 में भारत का इकलौता ड्रॉ साउथ कोरिया से ही हुआ था (2-2), लेकिन फाइनल में टीम इंडिया ने कोई कसर नहीं छोड़ी।
इस शानदार जीत के साथ ही भारत ने 2026 में होने वाले FIH मेंस हॉकी वर्ल्ड कप के लिए अपनी सीधी एंट्री पक्की कर ली है। यह टूर्नामेंट बेल्जियम और नीदरलैंड में खेला जाएगा, जहां भारत एक बार फिर अपनी दावेदारी पेश करेगा।
मैच के बाद कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा, यह सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं, पूरे भारत के लिए गर्व का पल है। खिलाड़ियों ने दिल से खेला और देशवासियों का समर्थन हमें हर मैच में मिला। अब हमारी निगाहें वर्ल्ड कप पर हैं।