

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार
.jpg&w=3840&q=75)
Innocent killed by Chinese Manjha HC took suo motu cognizance of the case court asked how it was being sold despite the ban Seek reply from Chief Secretary
बिलासपुर। रायपुर में रविवार को अपने पिता के साथ गार्डन घूमने गए मासूम की चाइनीज मांझे की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं उसके पिता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। बता दें कि, प्रतिबंधों के बावजूद बाजार में धड़ल्ले से चाइनीज मांझे की बिक्री हो रही है। जान गंवाने वाले मासूम की उम्र मात्र 7 वर्ष थी।
इस हृदयविदारक घटना को लेकर अब छत्तीसगढ़ हाइकोर्ट ने स्वतः संज्ञान ले लिया है। कोर्ट ने मामले में सरकार से पूछा कि, प्रतिबंध के बाजूद बाजार में आखिर चाइनीज मांझा कैसे बिक रहा है? कोर्ट ने मामले में राज्य के मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। मामले में अगली सुनवाई 29 जनवरी को होगी। पूरे मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की डिविजन बेंच द्वारा की जा रही है।
इसे भी पढ़ें- CG News: प्रतिबंध के बाद भी राजधानी में धड़ल्ले से हो रही चाइनीज मांझे की बिक्री; कल राजधानी में सात साल के मासूम की चली गई जान..