

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

International Yoga Day India Celebration
कोलकाता। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में कई रोमांचक और प्रेरणादायक पल देखने को मिले। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न केवल योगाभ्यास किया, बल्कि कॉमन योग प्रोटोकॉल के अभ्यास के दौरान योगाभ्यासियों के बीच पहुंचकर उन्हें सही तरीके से आसन करने का मार्गदर्शन भी दिया।
प्रधानमंत्री अपने एनक्लोजर से बाहर निकलकर अलग-अलग स्थानों पर पहुंचे और प्रतिभागियों के आसन ठीक कराते हुए उन्हें योग के सही अभ्यास की जानकारी दी। प्रधानमंत्री का यह सहज और आत्मीय अंदाज कार्यक्रम में मौजूद लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानव एकता और समग्र कल्याण का आधार है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष की थीम ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ (Yoga for Healthy Ageing) हमें यह संदेश देती है कि योग बढ़ती उम्र में भी शरीर और मन को स्वस्थ, ऊर्जावान और संतुलित बनाए रखने का प्रभावी माध्यम है।
प्रधानमंत्री ने सभी लोगों से योग को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि योग व्यक्तिगत स्वास्थ्य के साथ-साथ सामाजिक सद्भाव और वैश्विक एकता को भी मजबूत करता है।