

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

JEE Main Session 2 2026: 11.23 lakh students to appear for exam, learn 6 important preparation tips
नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित जेईई मेन सेशन-2 की परीक्षा शुरू हो गई है। इस बार 11.23 लाख से अधिक छात्र इसमें शामिल हो रहे हैं। परीक्षा का उद्देश्य सुरक्षित और निष्पक्ष एंट्रेंस सुनिश्चित करना है, जिसके लिए कई नए नियम और तकनीकें लागू की गई हैं।
बीई/बीटेक (पेपर-1) का आयोजन 4, 5, 6 और 8 अप्रैल को होगा, जबकि बीआर्क/बीप्लानिंग (पेपर-2) का पेपर 7 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी:
सुबह 9:00 से 12:00 बजे तक
दोपहर 3:00 से 6:00 बजे तक
सभी सही उत्तर पर 4 अंक और गलत उत्तर पर 1 अंक की कटौती लागू होगी। परिणाम 20 अप्रैल तक घोषित किए जाने की संभावना है।
1. चार स्तर का वेरिफिकेशन
परीक्षा की सुरक्षा के लिए उम्मीदवारों का पहचान सत्यापन चार बार किया जाएगा:
पहली बार: एडमिट कार्ड पर पहले से मौजूद फोटो और साइन के साथ रिवाइज्ड फोटो, लेफ्ट थंब इम्प्रेशन और साइन।
दूसरी बार: गेट पर मैनुअल जांच और बायोमेट्रिक (फोटो व फिंगरप्रिंट)।
तीसरी बार: परीक्षा हॉल में AI फेस स्कैन, फिंगरप्रिंट और अटेंडेंस शीट पर मां का नाम व साइन।
चौथी बार: टॉयलेट जाने पर दोबारा मैनुअल और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन।