

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Weather changes across the country: Rain and storm alerts in several states, avalanche warnings in hilly areas
नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। अगले तीन दिनों तक उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्रसमेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं कर्नाटक और तमिलनाडु में आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है।
दिल्ली में धूलभरी आंधी, विजिबिलिटी प्रभावित
राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह धूलभरी आंधी चलने से कई इलाकों में विजिबिलिटी कम हो गई। वहीं मध्य प्रदेश के 15 जिलों में गुरुवार को बारिश दर्ज की गई। मऊगंज में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई।
राजस्थान-हरियाणा में भी असर
Rajasthan के सभी जिलों में आंधी, बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी है। जैसलमेर में शुक्रवार सुबह बारिश हुई। वहीं Haryana के हिसार, सिरसा और फतेहाबाद में भी तेज बारिश दर्ज की गई।
कश्मीर में हिमस्खलन की चेतावनी
मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में 2400 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन (एवलांच) की चेतावनी जारी की है। प्रशासन ने लोगों को पहाड़ी और बर्फीले क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी है।
अगले दो दिन: कई राज्यों में अलर्ट
4 और 5 अप्रैल को उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, महाराष्ट्र, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, बिहार, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश की संभावना है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है, जबकि तमिलनाडु में बिजली गिरने की चेतावनी है।
तेज हवाएं और ओलावृष्टि का खतरा
कई राज्यों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मध्य प्रदेश में 42 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है, वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं।