ताजा खबर

जशपुर: गर्लफ्रेंड से जबरदस्ती करने की कोशिश, भड़के युवक ने दोस्त की गला घोंटकर कर दी हत्या, सबूत मिटाने देखा Youtube..

By: शुभम शेखर CHECKED BY LATA
Jashpur
4/7/2025, 1:02:03 PM
image

Jashpur Trying to force himself on girlfriend the young man strangled his friend to death also watched Youtube to destroy evidence

जशपुर जिले में एक युवक ने अपने ही दोस्त की गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी का दोस्त उसकी गर्लफ्रेंड से जबरदस्ती करने की कोशिश कर रहा था। इससे गुस्साए युवक ने अपने दोस्त की जान ले ली। वारदात के बाद आरोपी ने यूट्यूब से वीडियो देखकर सबूत मिटाने की और पुलिस को गुमराह करने की भी कोशिश की। हालांकि, पुलिस की सख्ती के सामने युवक टूट गया और सारा सच उगल दिया।

Slide 0
Slide 1
Slide 2
Slide 3
Slide 4
Slide 5
Slide 6
Slide 7
Slide 8
Slide 9
Slide 10
Slide 11

क्या है पूरा मामला ?

एसएसपी शशि मोहन सिंह के अनुसार पत्थलगांव थाना क्षेत्र के भाथुडांड गांव में 3 अप्रैल 2025 को एक युवक की लाश मिली थी। ये लाश पत्थलगांव से भाथुडांड जाने वाले कच्चे रास्ते के पास खेत में मिली थी। शव की पहचान 20 साल के सुधन दास के रूप में हुई। सुधन रायगढ़ के थाना कापू के नपुर नवापारा का रहने वाला था।

पुलिस को सुनाई मनगढंत कहानी

मृतक के पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। जांच में  पुलिस को पता चला कि मृतक सुधन का एक दोस्त है, जो बेंदोपानी गांव का रहने वाला है। 20 साल के दोस्त जयशंभु दास को पुलिस ने संदेही के रूप में पकड़ा और पूछताछ शुरू की। पूछताछ में आरोपी जयशंभु ने पहले एक मनगढ़ंत कहानी बताई। उसने बताया कि वह और उसका दोस्त सुधन एक लड़की से मिलने खेत गए थे। वह थोड़ी दूरी पर खड़ा था, कुछ देर बाद जब वह वापस देखने गया तो सुधन फांसी पर झूल रहा है और लड़की रो रही थी।

Slide 0
Slide 1
Slide 2
Slide 3
Slide 4
Slide 5
Slide 6
Slide 7
Slide 8
Slide 9
Slide 10
Slide 11

'मैं भी तुम्हारी गर्लफ्रेंड से सेक्स करूंगा..'

पुलिस को आरोपी की कहानी पर शक हुआ, क्योंकि पीएम रिपोर्ट में सुधन की मौत गला दबाकर किए जाने की बात सामने आई थी। जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने हत्या की साजिश कबूल ली।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड को खेत में लेकर गया था, वहीं सुधन दास भी उसके साथ था। जयशंभु ने गर्लफ्रेंड के साथ शारीरिक संबंध बनाया।

Slide 0
Slide 1
Slide 2
Slide 3
Slide 4
Slide 5
Slide 6
Slide 7
Slide 8
Slide 9
Slide 10
Slide 11

संबंध बनाने के बाद जब वो लौट रहा था, तब सुधन ने भी उसकी गर्लफ्रेंड से शारीरिक संबंध बनाने की बात कही। इस पर जयशंभु भड़क गया। दोनों के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा भी हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में जयशंभु ने सुधन की गला दबाकर हत्या कर दी।

यूट्यूब देखकर सबूत मिटाने की कोशिश

आरोपी जयशंभु ने बताया कि, हत्या के बाद उसने यूट्यूब पर वीडियो देखा, जिसमें हत्या को सुसाइड दिखाने और सबूत मिटाना दिखाया गया। जयशंभु ने मृतक के मुंह से निकले झाग को पोछा, ताकि मामला आत्महत्या जैसा लगे। फिर शव को खेत में छोड़ दिया और बाइक छिपाकर खुद शादी समारोह में जाकर सो गया।

Slide 0
Slide 1
Slide 2
Slide 3
Slide 4
Slide 5
Slide 6
Slide 7
Slide 8
Slide 9
Slide 10
Slide 11

अन्य समाचार

संपादकों की पसंद

सुर्खियों से परे, सच्चाई तक: ऐप डाउनलोड करें, खबरों का असली चेहरा देखें।

logo

टैग क्लाउड

logo
  • Contact Details Operator
  • Shubham Shekhar, Executive Editor
  • 412, Wallfort Ozone Fafadih, Raipur, C.G.
  • +919630431501
  • contact@inkquest.in

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media