

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Jeffery Epstein Files: A new batch of mysterious photos has been released. What are the White House and prominent figures hiding? Find out the truth.
वॉशिंगटन। अमेरिका के कुख्यात यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन (Jeffrey Epstein) मामले में एक बार फिर बड़ा भूचाल आ गया है। अमेरिकी हाउस ओवरसाइट कमेटी (US House Oversight Committee) के डेमोक्रेट्स ने एपस्टीन के संपत्तियों से जुड़ी 68 नई और रहस्यमयी तस्वीरें सार्वजनिक कर दी हैं। यह खुलासा उस समय हुआ है जब न्याय विभाग (DOJ) के लिए एपस्टीन की फाइलों को सार्वजनिक करने की अंतिम समय सीमा (19 दिसंबर 2024) बिल्कुल करीब है।
इन तस्वीरों ने दुनिया भर में चर्चा छेड़ दी है। तस्वीरों में कई चौंकाने वाली चीजें सामने आई हैं,
दिग्गजों की मौजूदगी: माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स (Bill Gates), दार्शनिक नोआम चॉम्स्की और कई रसूखदार हस्तियां एपस्टीन के साथ नजर आ रही हैं।
Lolita का जिक्र: एक तस्वीर में किसी महिला के शरीर पर मशहूर उपन्यास 'लोलिता' की पंक्तियाँ लिखी हुई दिखाई दी हैं, जो एपस्टीन की घिनौनी करतूतों की ओर इशारा करती हैं।
विदेशी पासपोर्ट: रूस, दक्षिण अफ्रीका और यूक्रेन सहित कई देशों के रेडैक्टेड (पहचान छिपाई गई) पासपोर्ट और वीजा की तस्वीरें मिली हैं।
व्हाट्सएप चैट: एक व्हाट्सएप मैसेज का स्क्रीनशॉट भी सामने आया है जिसमें रूस की एक 18 साल की लड़की के बारे में बातचीत हो रही है।
इन तस्वीरों के रिलीज होते ही अमेरिका में राजनीतिक युद्ध शुरू हो गया है। डेमोक्रेट सांसद रॉबर्ट गार्सिया ने इसे "व्हाइट हाउस कवर-अप" को खत्म करने की दिशा में एक कदम बताया है। वहीं, रिपब्लिकन और व्हाइट हाउस ने इसे चुनाव और छवि खराब करने के लिए "चेरी-पिकिंग" (चुनिंदा जानकारी देना) करार दिया है।