

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Jindal Steel senior officer Dinesh Saraogi accused of molesting a woman
रायपुर। जिंदल स्टील समूह के वरिष्ठ अधिकारी दिनेश कुमार सरावगी पर अंतराष्ट्रीय उड़ान के दौरान एक महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया हैं। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर महिला यात्री ने दावा किया कि उसके साथ छेड़छाड़ की ये घटना कोलकाता से अबू धाबी की उड़ान के दौरान हुई। महिला ने जिंदल स्टील एंड पॉवर के चेयरमैन नवीन जिंदल को भी टैग करते हुए इस घटना की जानकारी दी है।
महिला के अनुसार, वह दिनेश कुमार सरावगी के बगल में बैठी थी। उनकी उम्र लगभग 65 वर्ष हो सकती है, और वह ओमान में रह रहे हैं। शुरू में उनकी बातचीत सहज थी, जिसमें परिवार और उनके बैकग्राउंड जैसे विषय शामिल थे। फिर बातचीत शौक पर आ गई, जिसमें सरावगी ने पूछा कि क्या उसे फिल्में देखना पसंद है। जब उसने सकारात्मक जवाब दिया तो उसने उसे अपने फोन पर कुछ क्लिप दिखाने की पेशकश की। महिल का आरोप है कि सरावगी ने उसे अश्ली कंटेंट दिखाना शुरू कर दिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। जिसके बाद महिला डर से भागकर वॉशरूम गई। महिला ने कहा कि, घटना की जानकारी फ्लाइट स्टाफ को दी तब फ्लाइट क्रू ने तत्काल महिला क अलग बैठने की व्यवस्था की थी।