

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Jio and NHAI jointly launch Highway Safety Alert System, providing real-time assistance in preventing road accidents.
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजमार्गों पर लगातार बढ़ती दुर्घटनाओं को कम करने और यात्रियों की सुरक्षा को नई मजबूती देने के लिए रिलायंस जियो (Reliance Jio) और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने मिलकर एक अत्याधुनिक हाईवे सेफ्टी अलर्ट सिस्टम (Highway Safety Alert System) लॉन्च किया है। यह सिस्टम देश में सड़क सुरक्षा प्रबंधन को एक नए स्तर पर ले जाने वाला माना जा रहा है। जियो के सशक्त 4G और 5G नेटवर्क पर आधारित यह तकनीक हाईवे पर यात्रा करने वाले लाखों लोगों को समय रहते चेतावनी देकर उनकी जान बचाने में मदद करेगी।
ऐसे काम करेगा हाईवे सेफ्टी अलर्ट सिस्टम
यह एक स्मार्ट, ऑटोमेटेड और टेलीकॉम-आधारित प्लेटफॉर्म है, जो मौजूदा जियो मोबाइल टावरों का उपयोग करता है। इसकी प्रमुख खासियतें,
रियल-टाइम अलर्ट
जैसे ही कोई Jio उपयोगकर्ता राष्ट्रीय राजमार्ग के किसी जोखिम वाले क्षेत्र के करीब पहुंचेगा, सिस्टम तुरंत अलर्ट जारी करेगा।
SMS, व्हाट्सऐप और हाई-प्रायोरिटी कॉल के जरिए चेतावनी
यात्रियों को दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्रों, कोहरे वाले हिस्सों, आवारा पशुओं वाले इलाकों और आपातकालीन डायवर्जन जैसी स्थितियों की जानकारी SMS, WhatsApp और High-Priority Calls के जरिए मिलेगी।
नो एक्स्ट्रा हार्डवेयर
यह तकनीक जियो के मौजूदा डिजिटल नेटवर्क का ही उपयोग करती है। सड़क किनारे किसी भी अतिरिक्त उपकरण की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे इसे बेहद तेजी से देशभर में लागू किया जा सकेगा।
सभी Jio उपयोगकर्ताओं पर लागू
यह सिस्टम राष्ट्रीय राजमार्गों पर या उसके आसपास यात्रा करने वाले हर जियो उपभोक्ता को स्वतः अलर्ट भेजेगा।
NHAI के डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से होगा एकीकरण
हाईवे सेफ्टी अलर्ट सिस्टम को चरणबद्ध तरीके से NHAI के प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से जोड़ा जाएगा।
राजमार्ग यात्रा एप (Rajmargyatra App)
भविष्य में इस ऐप के माध्यम से भी सभी सुरक्षा चेतावनियां यात्रियों तक पहुंचेंगी।
आपातकालीन हेल्पलाइन 1033
इस सिस्टम को हेल्पलाइन नंबर 1033 के साथ इंटीग्रेट किया जाएगा, ताकि किसी दुर्घटना या आपदा की स्थिति में तुरंत सहायता उपलब्ध हो सके।