

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Jio launches explosive OTT Pass: 15 OTT plans, 1000+ live TV channels and 30GB data for ₹200
नई दिल्ली। देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने ग्राहकों के लिए नया ₹200 वाला Jio OTT Pass लॉन्च किया है। इस प्लान में यूजर्स को 15 प्रीमियम OTT प्लेटफॉर्म, 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल, 30GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड 5G एक्सेस मिलेगा। इस पैक की वैधता 28 दिनों की होगी।
यूट्यूब प्रीमियम और प्राइम वीडियो समेत 15 OTT एक ही पैक में
इस नए OTT पास में यूट्यूब प्रीमियम, प्राइम वीडियो मोबाइल संस्करण और जियोहॉटस्टार मोबाइल + हॉलीवुड जैसे बड़े मंच शामिल हैं। इसके अलावा SonyLiv, ZEE5, Lionsgate Play, डिस्कवरी+, Sun NXT, फैनकोड, चौपाल, होइचोई, प्लैनेट मराठी, तरंग प्लस, कांचा लन्नका और टाइम्सप्ले जैसे अन्य OTT ऐप्स का भी एक्सेस मिलेगा। कंपनी के अनुसार, इन अतिरिक्त OTT सेवाओं को ग्राहक JioTV प्लेटफॉर्म के जरिए इस्तेमाल कर सकेंगे।

1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल देखने की सुविधा
Jio OTT Pass के साथ यूजर्स को 1000 से अधिक लाइव टीवी चैनल भी मिलेंगे। इनमें Star, Sony, Sun TV और Discovery नेटवर्क के एंटरटेनमेंट, मूवी, स्पोर्ट्स और रीजनल चैनल शामिल हैं।
एक्टिव जियो प्लान होना जरूरी
इस ऑफर का लाभ लेने के लिए ग्राहकों के पास पहले से एक्टिव जियो बेस प्लान होना जरूरी होगा। इसके बाद वे MyJio ऐप, Jio.com, रिटेल स्टोर या अन्य रिचार्ज प्लेटफॉर्म के जरिए ₹200 वाला OTT Pass एक्टिव कर सकते हैं।
एक रिचार्ज में डेटा और मनोरंजन
कंपनी का कहना है कि यह प्लान खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है, जो अलग-अलग OTT सब्सक्रिप्शन के बजाय एक ही रिचार्ज में इंटरनेट, लाइव टीवी और एंटरटेनमेंट की सुविधा चाहते हैं।