

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Ketan Agarwal murder case: Contradictions in statements by accused Siya and Chetan; polygraph test to be conducted.
पुणे। 26 वर्षीय रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में जांच लगातार आगे बढ़ रही है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी सिया और उसके प्रेमी चेतन चौधरी पूछताछ के दौरान अलग-अलग बयान दे रहे हैं। दोनों के बयानों में सामने आए विरोधाभास को दूर करने के लिए अब पुलिस ने पॉलीग्राफ (लाई डिटेक्टर) टेस्ट कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
जांच अधिकारियों का कहना है कि पॉलीग्राफ टेस्ट के बाद दोनों आरोपियों के बयानों का मिलान किया जाएगा। इससे यह स्पष्ट करने में मदद मिलेगी कि हत्या की साजिश कैसे रची गई और वारदात में किसकी क्या भूमिका रही।
जांच के दौरान पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि आरोपी चेतन चौधरी ने वारदात को अंजाम देने से पहले टीवी शो 'क्राइम पेट्रोल' के कई एपिसोड देखे थे। पुलिस का मानना है कि उसने जांच एजेंसियों को गुमराह करने और अपराध के बाद बच निकलने के तरीके समझने के उद्देश्य से ऐसा किया था।
गुरुवार को पुलिस मुख्य आरोपी सिया को पुणे के लुल्लानगर इलाके स्थित उस पहाड़ी पर लेकर गई, जहां कथित तौर पर उसने और चेतन ने वारदात से पहले केतन अग्रवाल को धक्का देने की रिहर्सल की थी। पुलिस ने मौके का पंचनामा तैयार किया और घटनास्थल से जुड़े तथ्यों का सत्यापन किया।इसके बाद जांच टीम सिया को उसके घर भी लेकर पहुंची, जहां मामले से जुड़े अन्य साक्ष्यों और परिस्थितियों की पड़ताल की गई।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और वैज्ञानिक साक्ष्यों तथा पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।