

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Nitish Kumar becomes national president of JDU (file photo)
नई दिल्ली। जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। अब जेडीयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार बन गए हैं। हालांकि इसका आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।
दरअसल, दिल्ली में शुक्रवार को जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। इस दौरान ललन सिंह ने पार्टी के अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा दिया। इसके बाद उन्होंने नीतीश के नाम का प्रस्ताव रखा, औपचारिक ऐलान शाम 5 बजे किया जाएगा।
जेडीयू नेता श्रवण कुमार ने मीडिया को बताया कि ललन सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है क्योंकि उन्हें लोकसभा चुनाव लड़ना है, जिसके लिए उन्हें समय नहीं मिल पाता है। उन्होंने नीतीश कुमार का नाम (पार्टी अध्यक्ष के लिए) प्रस्तावित किया है और सीएम ने इसे स्वीकार कर लिया है।
क्यों दिया इस्तीफा
रिपोर्ट के अनुसार, ललन सिंह की नजदीकी लालू यादव से बढ़ गई थी। इससे नीतीश कुमार असहज महसूस कर रहे थे। खबर है कि पार्टी को तोड़ने की कोशिश की जा रही थी। लेकिन इससे पहले नीतीश कुमार ने अपना दांव चल दिया।