

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार
.jpg&w=3840&q=75)
Landslide in Vikhroli, Mumbai, two dead, two injured, life disrupted due to torrential rain
मुंबई। मूसलाधार बारिश के बीच मुंबई के विक्रोली (पश्चिम) में शनिवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। वर्षा नगर इलाके में पहाड़ी से मिट्टी और पत्थर खिसककर झोपड़ी पर गिर गए, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसा रात करीब ढाई बजे जनकल्याण सोसाइटी के पास हुआ। अचानक हुए भूस्खलन से एक झोपड़ी मलबे में दब गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड और बीएमसी की टीमें मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद चारों लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया। उन्हें राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने शालू मिश्रा (19) और सुरेश मिश्रा (50) को मृत घोषित कर दिया। वहीं, आरती मिश्रा (45) और ऋतुराज मिश्रा (20) का इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत अभी स्थिर है।
प्रशासन ने जारी की चेतावनी
मौसम विभाग ने पहले ही मुंबई में 17 और 18 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी। शहर में रेड अलर्ट और ठाणे जिले में ऑरेंज अलर्ट लगाया गया है। विभाग का कहना है कि बारिश का यह दौर 19 अगस्त तक जारी रह सकता है।
हादसे के बाद प्रशासन ने आसपास के निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया है। साथ ही, लोगों से ऊंचे-नीचे इलाकों में अनावश्यक आवाजाही से बचने की अपील की गई है।
शहर में जलभराव से हालात बिगड़े
शनिवार सुबह से जारी तेज बारिश ने मुंबई के कई इलाकों में जलभराव कर दिया है। यातायात प्रभावित हुआ है और लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, फायर ब्रिगेड और बीएमसी की टीमें लगातार निगरानी में जुटी हुई हैं।