

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार
.jpg&w=3840&q=75)
Landslide on Vaishno Devi Yatra route, 4 devotees injured, hundreds of pilgrims stranded, relief work continues
कटरा। माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। बाणगंगा के पास गुलशन का लंगर क्षेत्र में हुए भूस्खलन से जहां चार श्रद्धालु घायल हो गए, वहीं सैकड़ों यात्री रास्ते में फंस गए हैं। हादसा सुबह करीब 8:50 बजे हुआ, जब बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर की ओर पैदल यात्रा कर रहे थे। पहाड़ी से अचानक भारी पत्थर और मलबा गिरने के कारण मार्ग पर अफरा-तफरी मच गई।
लगातार बारिश बनी हादसे की वजह
मौसम विभाग ने पहले ही जम्मू क्षेत्र में भारी बारिश की चेतावनी दी थी। बताया जा रहा है कि इसी के चलते पहाड़ की मिट्टी ढीली हो गई और अचानक मलबा नीचे आ गिरा। हादसे में ट्रैक पर बने शेड भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
राहत कार्य जारी
सूचना मिलते ही एनडीआरएफ, स्थानीय पुलिस, श्राइन बोर्ड के कर्मचारी, पिट्ठू और पालकी सेवक तुरंत राहत और बचाव कार्य में जुट गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और अन्य फंसे हुए यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया जा रहा है।
प्रशासन की अपील
श्राइन बोर्ड और प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं, अफवाहों से बचें और यात्रा से पहले मौसम की जानकारी जरूर लें। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जल्द ही मार्ग बहाल करने की कोशिश की जा रही है।
वीडियो वायरल, मची अफरा-तफरी
घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें भारी भीड़ के बीच अचानक चट्टानें गिरती नजर आती हैं। श्रद्धालु जान बचाने के लिए इधर-उधर दौड़ते दिखे। गनीमत रही कि समय रहते रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया, जिससे बड़ी जनहानि टल गई।