

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Landslide wreaks havoc on Vaishno Devi Yatra route, 34 devotees died
जम्मू। माता वैष्णो देवी मंदिर के यात्रा मार्ग पर आदकुंवारी के पास भूस्खलन से बड़ा हादसा हुआ। मलबे में दबकर 34 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 22 लोग घायल हुए हैं। घायलों का कटड़ा के नारायणा अस्पताल में इलाज जारी है। हादसे के बाद यात्रा को स्थगित कर दिया गया है और हजारों श्रद्धालु दर्शन किए बिना लौटने को मजबूर हो गए।
जम्मू-कश्मीर में पिछले दो दिनों से हो रही भारी बारिश और बाढ़ ने हालात बिगाड़ दिए हैं। ऊधमपुर में 629 मिमी और जम्मू में 296 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो अब तक का रिकॉर्ड है। प्रदेश में बारिश और भूस्खलन से अब तक 42 लोगों की मौत हो चुकी है।
प्रशासन ने अब तक 5,000 से ज्यादा लोगों को बाढ़ प्रभावित इलाकों से सुरक्षित निकाला है। कटुआ जिले में रावी नदी में बाढ़ आने से फंसे 25 सीआरपीएफ जवानों को वायुसेना ने हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू किया। वहीं, चिनाब नदी के पास फंसे बीएसएफ जवानों और अनंतनाग में लिद्दर नदी में फंसे 22 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मृतकों के परिजनों को 9 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है, जबकि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने 6 लाख रुपये की सहायता घोषित की है।
इस हादसे ने कई परिवारों को तबाह कर दिया। बिहार के समस्तीपुर की एक महिला ने बताया कि वह 14 परिजनों के साथ यात्रा पर आई थीं, लेकिन भूस्खलन में उनके तीन प्रियजन की मौके पर ही मौत हो गई और चार अब तक लापता हैं।