

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Language dispute deepens in Mumbai: attacks on non-Marathi people, Fadnavis warns - hooliganism will not be tolerated
मुंबई महाराष्ट्र में भाषा के नाम पर हिंदी भाषी क्षेत्र के लोगों व गैर मराठी के साथ शिवसेना उद्धव ठाकरे की पार्टी और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ता लगातार मारपीट कर रहे हैं। सोशल मीडिया में कई ऐसे वीडियो सामने आए हैं, जिसमें गैर मराठी लोगों पर मनसे के कार्यकर्ता गुंडागर्दी करते हैं दिख रहे हैं। इसी बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि भाषा के नाम पर गुंडागर्दी करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
बीते शुक्रवार पत्रकारों से बातचीत करते हुए देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मैं स्पष्ट शब्दों में बताना चाहता हूं कि, महाराष्ट्र में मराठी भाषा का अभिमान रखना कोई गलत बात नहीं, लेकिन भाषा के चलते अगर कोई गुंडागर्दी करेगा तो हम उसे सहन नहीं करेंगे। उन्होंने कहा की भाषा के आधार पर यदि कोई किसी के साथ मारपीट करता है तो यह सहन नहीं किया जाएगा, उसके खिलाफ कार्यवाही होगी।
उन्होंने कहा कि, जिस प्रकार की घटना मीरा रोड और भायंदर में हुई है, उसपर पुलिस ने प्राथमिक की दर्ज कर कार्रवाई की है, आगे भी यदि कोई ऐसा कृत्य करता है तो उसके खिलाफ कानूनन कार्यवाही होगी। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हमें मराठी का अभिमान है, लेकिन भारत की किसी भी भाषा के साथ इस तरह का अन्याय नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि मुझे कभी-कभी आश्चर्य होता है कि यह लोग अंग्रेजी को गले लगाते हैं और हिंदी पर विवाद करते हैं, यह कौन सा विचार है और किस प्रकार की करवाई है।
उद्धव राज ठाकरे की संयुक्त रैली आज
महाराष्ट्र में प्राथमिक कक्षाओं में हिंदी की अनिवार्यता समाप्त करने के निर्णय पर उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की संयुक्त रैली आज शनिवार को निकाली जाएगी। इस रैली में दोनों दलों के नेता एक साथ मंच पर दिखाई देंगे। यह रैली मराठी विजय के नाम पर आयोजित की गई है, हालांकि इसे राजनीति से दूर रखने की बात कही गई है, लेकिन जिस तरह से लगातार हिंदी भाषी क्षेत्र लोगों पर हमले हो रहे हैं, उसे यह साफ है कि इस रैली का उद्देश्य राजनीति के सिवाय और कुछ नहीं, महाराष्ट्र में मुंबई महानगरपालिका सहित निकाय चुनाव होने हैं, इसी के मद्देनजर महाराष्ट्र में हिंदी भाषी क्षेत्र के लोगों के साथ यह घटनाएं हो रही है।