

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Late-night brawl involving belts in the middle of the road in the capital, Raipur; commotion outside 'Kaka Da Dhaba'.
राजधानी के आमानाका इलाके में देर रात काका दा ढाबा के सामने युवकों के एक गुट ने जमकर उत्पात मचाया। करीब 20 से 25 युवकों ने एक साथ पहुंचकर सरेराह बेल्ट से मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुई इस हिंसक झड़प से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मौके पर मौजूद लोग सहम गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि वे एक-दूसरे पर बेल्ट से हमला करने लगे, जिससे काफी देर तक सड़क पर हंगामा चलता रहा।
इस घटना के बाद इलाके में देर रात तक संचालित होने वाले ढाबों और वहां जुटने वाले असामाजिक तत्वों की गतिविधियों को लेकर स्थानीय निवासियों में नाराजगी है। लोगों का कहना है, कि रात में निर्धारित समय के बाद भी ढाबा खुला रहने के कारण यहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे आए दिन विवाद और मारपीट की स्थिति बनती है।
आपको बता दें, कि खुलेआम हुई इस मारपीट ने आमानाका क्षेत्र में पुलिस की रात्रिकालीन पेट्रोलिंग व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि देर रात संवेदनशील स्थानों और मुख्य मार्ग के ढाबों के आसपास पुलिस की नियमित गश्त व निगरानी रहे, तो इस तरह के हुड़दंग पर समय रहते अंकुश लगाया जा सकता है। फिलहाल मारपीट में शामिल युवकों की पहचान, विवाद के वास्तविक कारण और पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई को लेकर आधिकारिक जानकारी अभी नहीं दी गई है।