

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Leader of the Opposition Dr. Charandas Mahant has written a letter to CM Sai regarding irregularities in smart meters, calling for an inspection of the meters.
छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर स्मार्ट मीटर से बढ़े बिजली बिल और मीटर की रीडिंग को लेकर मिल रही शिकायतों की जांच कराने की मांग की है। महंत ने अपने पत्र में लिखा है, कि प्रदेश के अलग-अलग जिलों और नगरीय निकायों में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। इनके लगने के बाद से कई उपभोक्ताओं ने बिजली की खपत और बिल में असामान्य बढ़ोतरी की शिकायत की है। उन्होंने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए स्मार्ट मीटरों की जांच और जरूरत पड़ने पर उन्हें बदलने के लिए निर्देश जारी करने की मांग की है।
इस बीच छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने कहा है, कि 4800 से अधिक परिसरों में स्मार्ट मीटर की रीडिंग का चेक मीटर से मिलान किया गया और सभी मामलों में खपत सही मिली। इसके अलावा भिलाई की एनएबीएल टेस्टिंग लैब में उपभोक्ताओं की मौजूदगी में 74 स्मार्ट मीटरों की जांच की गई, जिनमें भी कोई तकनीकी त्रुटि नहीं मिली है।
आपको बता दें, कि इस स्मार्ट मीटर में रियल टाइम और आधे घंटे के अंतराल की खपत देखने की सुविधा उपलब्ध है। अगर आपको लगता है, कि कम खपत के बावजूद बिल अधिक आ रहे हैं, तो आप भी इसकी जांच आसानी से कर सकते हैं। इसके लिए आप अपने घर के सभी बल्ब, पंखे, एसी, फ्रीज, टीवी, गीजर, मोटर, इन्वर्टर आदि बंद करें। मीटर की कुल kWh रीडिंग की फोटो लें और समय नोट करें। घर का मेन MCB बंद करें। करीब 5 मिनट बाद फिर मीटर की kWh रीडिंग देखें। अगर मीटर रीडिंग में कोई फर्क आता है, तो आप मीटर चेक करने की मांग कर सकते हैं। इसके लिए शुरुआती और अंत की रीडिंग का फोटो या वीडियो सुरक्षित रखें