ताजा खबर

WPL की दूसरी बार चैंपियन बनी MI, दिल्ली को लगातार तीसरी बार फाइनल में मिली हार

By: DM
New Delhi
3/16/2025, 9:51:33 AM
image

MI became champion of WPL for the second time, Delhi lost in the final for the third consecutive time

मुंबई इंडियंस ने एक शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2025 का खिताब जीत लिया। 15 मार्च (रविवार) को ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 रनों से हराया। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 150 रनों का टारगेट दिया, लेकिन दिल्ली की टीम 9 विकेट पर 141 रन ही बना सकी।

Girl in a jacket

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में दूसरी बार WPL का खिताब

मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में यह टीम ने दूसरी बार WPL का खिताब जीता है। इससे पहले मुंबई इंडियंस ने WPL का पहला सीजन भी 2023 में जीता था। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम लगातार तीसरी बार फाइनल हारने का दुख झेल रही है। बता दें कि WPL के दूसरे सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर खिताब जीता था।

दिल्ली कैपिटल्स ने टारगेट का पीछा करते हुए शुरुआत में ही विकेट खोने शुरू कर दिए। एक समय दिल्ली का स्कोर 6 विकेट पर 83 रन था और टीम बड़ी हार की ओर बढ़ रही थी। लेकिन दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर मारिजाने कैप ने तूफानी पारी खेलकर मैच को रोमांचक बना दिया। कैप ने 26 गेंदों पर 40 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 2 छक्के शामिल थे। हालांकि, 18वें ओवर में नेट साइवर-ब्रंट ने कैप को हेली मैथ्यूज के हाथों आउट कर दिल्ली की उम्मीदों को तोड़ दिया।

मुंबई इंडियंस का गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन

मुंबई इंडियंस की गेंदबाज नेट साइवर-ब्रंट ने 3 विकेट झटके और टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं, एमेलिया केर को 2 सफलता हासिल हुई। इसके अलावा सैका इशाक, हेली मैथ्यूज और शबनीम इस्माइल ने एक-एक विकेट लिया। 

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से जेमिमा रोड्रिग्स ने 30 रन और निकी प्रसाद ने नॉटआउट 25 रन बनाए, लेकिन उनकी पारी टीम को जीत दिलाने के लिए पर्याप्त नहीं थी। 

image

अन्य समाचार

संपादकों की पसंद

सुर्खियों से परे, सच्चाई तक: ऐप डाउनलोड करें, खबरों का असली चेहरा देखें।

logo

टैग क्लाउड

logo
  • Contact Details Operator
  • Shubham Shekhar, Executive Editor
  • 412, Wallfort Ozone Fafadih, Raipur, C.G.
  • +919630431501
  • contact@inkquest.in

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media