

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

MP Accident News: Horrific road accident in dense fog, four died in car-truck collision
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में घने कोहरे के कारण एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। महाराजपुरा थाना क्षेत्र के बरेठा टोल के पास कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
भिंड से ग्वालियर जा रही कार हुई हादसे का शिकार
जानकारी के अनुसार, एक कार भिंड से ग्वालियर की ओर जा रही थी, जबकि ट्रक ग्वालियर से भिंड की तरफ आ रहा था। घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से दोनों वाहनों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
मृतकों की पहचान
हादसे में कार चालक राहुल शर्मा, भूरे प्रजापति, ज्योति यादव और एक अन्य महिला की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद शव वाहन में बुरी तरह फंस गए थे, जिन्हें पुलिस और राहत दल की मदद से बाहर निकाला गया।
पुलिस ने शुरू की जांच
सूचना मिलते ही महाराजपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार ट्रक चालक की तलाश के लिए आसपास के इलाकों में नाकाबंदी की जा रही है।
कोहरे में सतर्कता की अपील
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि घने कोहरे के दौरान वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, धीमी गति रखें और फॉग लाइट का इस्तेमाल करें, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।