

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh: MP Deputy CM Rajendra Shukla meets Chief Minister Sai, appreciates efforts for Rewa-Raipur air service
रायपुर। रायपुर में आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने शॉल और प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।
क्षेत्रीय विकास और समन्वय पर चर्चा
बैठक के दौरान दोनों नेताओं के बीच क्षेत्रीय विकास, आपसी समन्वय और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के बीच सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति बनी।
रीवा-रायपुर हवाई सेवा पर आभार
उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने रीवा और रायपुर के बीच शुरू हुई सीधी हवाई सेवा के लिए मुख्यमंत्री साय के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों के साझा प्रयासों से यह बड़ी सौगात संभव हो सकी है, जिससे आम लोगों की यात्रा अब अधिक आसान और तेज हो गई है।
लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा
रीवा-रायपुर हवाई सेवा शुरू होने से छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के बीच आवागमन सुगम होगा। इससे व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए यात्रा करने वाले लोगों को विशेष लाभ मिलेगा।
अन्य जनप्रतिनिधि भी रहे मौजूद
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह, डॉ. हिमांशु द्विवेदी सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।