

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

MP News: Is India becoming a new cheetah stronghold? Jwala created history by giving birth to five cubs, see the first photos.
श्योपुर। मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। Kuno National Park Cheetah प्रोजेक्ट के तहत मादा चीता ‘ज्वाला’ ने पांच शावकों को जन्म दिया है। इस नए जन्म के साथ ही भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 53 हो गई है। वन अधिकारियों के अनुसार सभी नवजात शावक स्वस्थ हैं और उनकी लगातार निगरानी की जा रही है।
दरअसल, अफ्रीकी देश नामीबिया से लाए गए चीतों को सितंबर 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा गया था। उसी समूह में शामिल मादा चीता का नाम पहले ‘सियाया’ था, जिसे बाद में ‘ज्वाला’ नाम दिया गया।
पहले भी दो बार मां बन चुकी है ज्वाला
यह पहली बार नहीं है जब ज्वाला ने शावकों को जन्म दिया है। इससे पहले मार्च 2023 में उसने चार शावकों को जन्म दिया था, हालांकि उनमें से केवल एक ही जीवित बच पाया था। इसके बाद जनवरी 2024 में ज्वाला ने तीन शावकों को जन्म दिया था। अब तीसरी बार मां बनते हुए उसने पांच शावकों को जन्म दिया है।
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस बार ज्वाला ने खुले जंगल में शावकों को जन्म दिया है, जो इस बात का संकेत है कि Kuno National Park Cheetah परियोजना के तहत चीतों ने यहां के वातावरण को अपना लिया है।
देश में चीतों की संख्या पहुंची 53
नए शावकों के जन्म के बाद भारत में चीतों की संख्या बढ़कर 53 हो गई है। बताया जा रहा है कि कूनो नेशनल पार्क में अब तक कुल 45 शावकों का जन्म हो चुका है, जिनमें से 33 जीवित हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि कूनो में चीतों का लगातार सफल प्रजनन Kuno National Park Cheetah परियोजना के लिए बेहद सकारात्मक संकेत है और इससे देश में चीतों की आबादी बढ़ने की उम्मीद मजबूत हुई है।