

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

bilaspur woman blackmails man obscene video birthday party extortion
बिलासपुर। बिलासपुर में ब्लैकमेलिंग का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने बेटे के जन्मदिन की पार्टी के बहाने युवक को घर बुलाया। इसके बाद एक अन्य महिला के साथ उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी महिला वीडियो का स्क्रीनशॉट भेजकर युवक से 1 लाख रुपए की मांग कर रही थी और पैसे नहीं देने पर वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दे रही थी। मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है।
बर्थडे पार्टी के बहाने बुलाया घर
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार केंवतरा आवासपारा निवासी 33 वर्षीय युवक प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी पहचान पास के गांव में रहने वाली एक महिला से थी। 1 फरवरी को महिला ने अपने बेटे का जन्मदिन बताते हुए युवक को घर बुलाया। जब युवक वहां पहुंचा तो उसकी परिचित एक अन्य महिला भी पहले से मौजूद थी।
कमरे में भेजकर बनाया वीडियो
बताया जा रहा है कि घर में एक कमरा पहले से खाली रखा गया था। महिला ने युवक और उसकी महिला मित्र को उस कमरे में भेज दिया। युवक का कहना है कि उसकी महिला मित्र के साथ उसके पहले से संबंध थे। कमरे में दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने। आरोप है कि इसी दौरान महिला ने चोरी-छिपे दोनों का वीडियो बना लिया।
स्क्रीनशॉट भेजकर मांगे पैसे
कुछ दिन बाद आरोपी महिला ने युवक के मोबाइल पर वीडियो के स्क्रीनशॉट भेजे और बताया कि उसके पास पूरा अश्लील वीडियो मौजूद है। इसके बाद उसने युवक से 1 लाख रुपए की मांग की और पैसे नहीं देने पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।
ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पहुंचा थाने
लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर युवक ने सोमवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई। युवक का आरोप है कि उसे फंसाने के लिए जन्मदिन की पार्टी का बहाना बनाकर पूरी योजना तैयार की गई थी।
दूसरी महिला की भूमिका पर भी शक
पुलिस को आशंका है कि युवक के साथ मौजूद महिला की भी इस साजिश में भूमिका हो सकती है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ब्लैकमेलिंग में उसकी क्या भूमिका है।
थाना प्रभारी राज सिंह के अनुसार आरोपी महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।